संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत
देहरादून, कैंची धाम स्थित किरौला रेस्टोरेंट में एक युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की घटना मिलते ही भवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में पुलिस हर एंगल से तहकीकात कर रही है।
कोतवाली पुलिस के एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि शुक्रवार की देर रात लगभग दो बजे बेतालघाट निवासी आनंद सिंह (39) की गोली लगने से मौत होने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। साथ ही फॉरोसिंक टीम को बुलाया गया है। आसिफ ने बताया कि जिस बंदूक से गोली चली है वह लाइसेंसी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

More Stories
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का प्रकटोत्सव सादगी और श्रद्धाभाव से मनाया गया
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का सीएम ने किया शुभारंभ
-भूमाफियाओं ने बरसाती नाले पर कब्जा कर बना दी 08 मीटर पक्की दीवार; जिला प्रशासन ने की ध्वस्त