देहरादून। पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने परेड ग्राउंड देहरादून में उत्तराखंड इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री कोश्यारी ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पहले संस्करण के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कियह एक्सपो एमएसएमई, स्वयं सहायता समूहों और उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है, जहाँ वे अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि न्ज्ञप्ज्म्ग् का उद्देश्य व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना, एमएसएमई को बढ़ावा देना, ग्रामीण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना, महिला उद्यमियों को सहयोग देना तथा विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और सहयोग के नए अवसर पैदा करना है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजन उत्तराखंड को एक पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करने में अहम भूमिका निभाते हैं और राज्य के आर्थिक विकास को गति देते हैं। मुख्य अतिथि ने एक्सपो में बड़ी संख्या में आए प्रदर्शकों और आगंतुकों कीउत्साहपूर्ण भागीदारी की भी सराहना की।
उद्घाटन सत्र में पीएचडी सीसीआई के सीईओ एवं सेक्रेटरी जनरल डॉ. रंजीत मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि यूकीटेक्स 2025 उत्तराखंड की उपलब्धियों और क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच है, जो राज्य के स्थानीय व्यापार और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगा।
कार्यक्रम में विनीत गुप्ता, चेयरमैन, उत्तराखंड स्टेट चैप्टर, पीएचडीसीसीआई ने स्वागत भाषण दिया, जबकि अमित खनेजा, को-चेयर, उत्तराखंड स्टेट चैप्टर, पीएचडीसीसीआई ने भी उपस्थित जनों को संबोधित किया। उद्घाटन सत्र में सीए अरविंद कुमार अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक, बीएनआई देहरादून सौरभ तिवारी, निदेशक, बीआईएस देहरादून तथा पंकज यादव, सीजीएम, नाबार्ड उत्तराखंड ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसके बाद शाम 4ः15 बजे से एक्सपो का अवलोकन (एक्सपो टूर) किया गया। पीएचडीसीसीआई नेबताया कि यूकेआईटीईएक्स 2025 उत्तराखंड को व्यापार और निवेश के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और आने वाले पाँच दिनों में यह उद्योगों एवं उद्यमियों के लिए नेटवर्किंग, सहयोग औरनए अवसर प्रदान करेगा।

More Stories
किडनी ट्यूमर से ग्रस्त 61 वर्षीय मरीज का फोर्टिस मोहाली में रोबोटिक सर्जरी और वॉटर वेपर थेरेपी से सफल उपचार
सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर 7 दिवसीय जनकल्याणकारी शिविरों का होगा आयोजन
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित