अंकिता भंडारी की मां का रो-रोकर बुरा हालः उर्मिला का किया धन्यवाद, बोली मेरी बेटी को न्याय दिला दो

अंकिता भंडारी की मां का रो-रोकर बुरा हालः उर्मिला का किया धन्यवाद, बोली मेरी बेटी को न्याय दिला दो

 

देहरादून,अंकिता भंडारी

हत्याकांड मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। वजह है उर्मिला सनावर और भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर नकी तू-तू मैं मैं। सोशल मीडिया पर उर्मिला द्वारा अंकिता भंडारी को लेकर की गई बयानबाजी के बाद अब किता की मां सोनी देवी का भी बयान सामने आया है, जिसने सियासी चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

ऑकता भंडारी की मां सोनी देवी ने कहा है कि उन्हें उर्मिला सनावर से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि उर्मिला सनावर ने इस हत्याकांड से जुड़े कई पहलुओं को सामने लाकर एक बार फिर मामले को चर्चा में लाने का काम किया है। इसके लिए वह उनका धन्यवाद करती हैं।

सोनी देवी ने साफ कहा कि अगर उर्मिला सनावर के पास इस मामले से जुड़े कोई भी ठोस सबूत हैं, तो उन्हें सार्वजनिक करने के साथ-साथ अदालत में भी जमा किया जाना चाहिए, ताकि उनकी बेटी को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि उनका एक ही उद्देश्य है कि सच सामने आए और दोषियों को सख्त सजा मिले।