गुलदार ने महिला पर घात लगाकर किया हमला, गंभीर रूप से घायल
पिथौरागढ़, आजखबर। सीमांत जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र के गौड़ियागांव में गुलदार ने हमला कर महिला को घायल कर दिया। महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को जल्द गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
गौर हो कि बुधवार देर शाम कोगुलदार ने महिला पर घात लगाकर किया हमला, गंभीर रूप से घायल
पिथौरागढ़, । सीमांत जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र के गौड़ियागांव में गुलदार ने हमला कर महिला को घायल कर दिया। महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को जल्द गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
गौर हो कि बुधवार देर शाम को निर्मला बिष्ट 46 घास लेने खेतों की ओर जा रही थी, इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में निर्मला के चेहरे और हाथ में जख्म बन गए। महिला की चीख पुकार सुनकर जब आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ वहां से जंगल की ओर भागा। घायल महिला निर्मला बिष्ट के पति बलवंत सिंह ने बताया कि महिलाएं चारा लेने रोज ही खेतों में जाती हैं। कई बार पहले भी महिलाओं ने तेंदुए को आसपास देखा था। इसकी शिकायत वन विभाग में भी की गई थी। तेंदुए ने कुछ दिन पूर्व ही एक मवेशी को निवाला बना लिया था।
तेंदुए के हमले में महिला के घायल होने की जानकारी मिलने के बाद वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल महिला का हाल जाना और परिजनों से जानकारी ली। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तेंदुए के हमले की घटना के बाद क्विक रिस्पांस टीम भेज दी है। गांव में कांबिंग की जा रही है और ग्रामीणों को सुरक्षा के उपाय बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य दीपिका बोहरा ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला का हाल जाना। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं।
वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से घर से अकेले ना निकलने और जंगल झुंड में जाने की अपील की है। वहीं स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द गुलदार पकड़ने की मांग की है। उन्होंने वन विभाग से घायल को मुआवजा देने और ग्रामीणों की सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। इधर पिछले जिले गंगोलीहाट, बेरीनाग, थल, धारचूला मुनस्यारी क्षेत्र में गुलदार के ने हमला कर कई मवेशियों को अपना निवाला बनाया। निर्मला बिष्ट 46 घास लेने खेतों की ओर जा रही थी, इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में निर्मला के चेहरे और हाथ में जख्म बन गए। महिला की चीख पुकार सुनकर जब आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ वहां से जंगल की ओर भागा। घायल महिला निर्मला बिष्ट के पति बलवंत सिंह ने बताया कि महिलाएं चारा लेने रोज ही खेतों में जाती हैं। कई बार पहले भी महिलाओं ने तेंदुए को आसपास देखा था। इसकी शिकायत वन विभाग में भी की गई थी। तेंदुए ने कुछ दिन पूर्व ही एक मवेशी को निवाला बना लिया था।
तेंदुए के हमले में महिला के घायल होने की जानकारी मिलने के बाद वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल महिला का हाल जाना और परिजनों से जानकारी ली। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तेंदुए के हमले की घटना के बाद क्विक रिस्पांस टीम भेज दी है। गांव में कांबिंग की जा रही है और ग्रामीणों को सुरक्षा के उपाय बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य दीपिका बोहरा ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला का हाल जाना। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं।
वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से घर से अकेले ना निकलने और जंगल झुंड में जाने की अपील की है। वहीं स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द गुलदार पकड़ने की मांग की है। उन्होंने वन विभाग से घायल को मुआवजा देने और ग्रामीणों की सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। इधर पिछले जिले गंगोलीहाट, बेरीनाग, थल, धारचूला मुनस्यारी क्षेत्र में गुलदार के ने हमला कर कई मवेशियों को अपना निवाला बनाया।

More Stories
आठ मई से शुरू होगी आदि कैलाश यात्रा
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहींः महाराज
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 75.36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति