यात्रा ड्यूटी पर नियुक्त फोर्स को सुरक्षित& सुगम यात्रा निर्देश

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर का दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरा, चारधाम यात्र व सुरक्षा व्यवस्था की गई समीक्षा

-यात्रा ड्यूटी पर नियुक्त फोर्स को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के दिए निर्देश

देहरादून,  चारधाम यात्रा-2026 की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, डॉ. वी. मुरगेशन ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आज उत्तरकाशी पहुंचकर पुलिस लाइन ज्ञानसू में यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। तत्पश्चात यात्रा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए यात्रा के सुगम एवं सुरक्षित संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
उन्होंने 19 अप्रैल से प्रारम्भ हो रही यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम यात्रा के मद्देनज़र अतिरिक्त सतर्कता, बेहतर ट्रैफिक व भीड़ प्रबंधन, शिष्ट व्यवहार तथा श्रद्धालुओं को न्यूनतम समय में सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। सोशल मीडिया पर निगरानी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि यात्रा को 2 सुपरजोन, 12 जोन व 30 सेक्टर में विभाजित कर लगभग 600 पुलिस/सुरक्षा कर्मियों सहित एसडीआरएफ, पीएसी, एटीएस की टीमों की तैनाती की गई है। ब्रीफिंग के दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी शासन की कार्ययोजना के अनुरूप यात्रा संचालन के संबंध में अपने विचार एवं अनुभव साझा किए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी एवं बड़कोट सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।