लंढौर में भू धंसाव का उपचार करने की मांग को लेकर पालिका ईओ को सौंपा ज्ञापन
मसूरी, पालिका सभासद गीता कुमाईं ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन को ज्ञापन देकर मांग की है कि लंढौर बाजार क्षेत्र में हो रहे भू धंवास एवं सड़क पर पडी दरारों से उत्पन्न गंभीर खतरे से बचाव के लिए त्वरित एवं प्राथमिकता से कार्रवाई की जाय ताकि भविष्य में किसी दुर्घटना से निजात मिल सके।
जोशीमठ एवं हिमाचल प्रदेश में आई आपदाओं के उपरांत वर्ष 2023 से लेकर गत वर्ष तक कई बार इस क्षेत्र का सर्वेक्षण एवं तकनीकी अध्ययन भी किया गया था, जिससे इस क्षेत्र की भौगोलिक संवेदनशीलता स्पष्ट रूप से सामने आ चुकी है। वर्तमान में सड़क में आई दरारों के माध्यम से वर्षा का पानी रिसकर दोनों ओर स्थित भवनों की नींव को लगातार प्रभावित कर रहा है। यह स्थिति केवल संरचनात्मक क्षति तक सीमित नहींं है, बल्कि भविष्य में जन- धन की हानि की संभावित आशंका को भी इंगित करती है। ऐसी परिस्थितियों में यह अत्यंत आवश्यक है कि पूर्व में तैयार तकनीकी रिपो्टों एवं विशेषज्ञों के सुझावों का संज्ञान लेते हुए, इस विषय में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ. आशीष चैहान ने की समीक्षा बैठक
चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार
2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कांवड़ उठाएंगी मंत्री रेखा आर्या