पति ने पत्नी की हत्या कर शव को बेड के अंदर छिपाया
हल्द्वानी,। बनभूलपुरा वार्ड-32 में रहने वाली 27 वर्षीय निशा परवीन की शादी 26 अप्रैल को दिल्ली के लक्ष्मणपुरी इलाके में हुई थी। शादी के छह दिन बाद ही निशा के पति मोहम्मद एजाज ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को बिस्तर के अंदर छिपा दिया। वारदात को अंजाम दिल्ली में दिया गया था। इसलिए इस पूरे मामले में छानबीन दिल्ली पुलिस कर रही है।
निशा परवीन के चाचा मुस्तकीम ने आरोप लगाए हैं कि भांजी की हत्या करने वाले तीन लोग हैं। जिसमें दो लोग फरार चल रहे हैं। उनका कहना है कि दिल्ली पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिए धरपकड़ कर रही है। बनभूलपुरा निवासी मुस्तकीम ने बताया कि 26 अप्रैल को दिल्ली में पर्स बनाने वाले कारोबारी एजाज की शादी निशा से करवाई थी। ससुराल में बेटी खुश रहे इसके लिए निशा के पिता तस्लीम ने फर्नीचर समेत घर के कई सामान भी उपहार में दिए थे। दिल्ली पुलिस ने आरोपित एजाज को हत्या की प्राथमिकी के आधार पर पकड़ लिया है।उन्होंने बताया कि शादी के छह दिन बाद दो मई को एजाज ने निशा की हत्या कर दी। वहीं शव को बेड के अंदर छिपाकर फरार हो गया। जब पड़ोसियों को कमरे से बदबू आई तब उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी उनके परिवार को छह मई को दी। जिसपर वह रात में ही वहां निकल गए।
बाद में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शनिवार को वह निशा का शव लेकर हल्द्वानी पहुंचे और अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो निशा की हत्या अवैध संबंध के रूप में की गई है। निशा की यह दूसरी शादी थी। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने बताया कि दिल्ली में युवक पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। घटना दिल्ली की होने के चलते वहीं की पुलिस इसमें कार्रवाई कर रही है।

More Stories
सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो लोगों की मौत
व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर