पर्यटक व स्थानीय लोग घंटांे फंस रहे जाम में
मसूरी, मसूरी में लगातार पर्यटकों के आने से जाम की स्थिति में सुधार होने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटक व स्थानीय नागरिक घंटो जाम में फंसे रहे। हालात यह थे कि एनएच 707ए टिहरी बाई पास रोड पर करीब तीन से चार किमी का जाम लगा रहा, जिस कारण पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहीं हाल किंक्रेग से लाइब्रेरी रोड का रहा।
मसूरी में जाम की समस्या लगातार बढती जा रही है, इसमें जहां पार्किग की कमी को दोषी माना जा रहा है, वहीं सीजन के दिनों में होने वाले विकास कार्य भी बाधा बन रहे है। इन दिनों लंढौर बाजार भूधंसाव का कार्य शुरू किया गया है जिस कारण लंढौर बाजार की रोड बंद कर दी गयी है व सारा यातायात साउथ रोड से संचालित किया जा रहा है, जिस कारण यहाँ पर सुबह स्कूल जाने के समय व शाम को स्कूल से आने के समय भारी जाम लग रहा है, शाम की तो कोई बात नहीं लेकिन सुबह जाम लगने से स्कूली बच्चों को विलंब से स्कूल पहुचना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर लंढौर रोड बंद होने से लाल टिब्बा से वापस लौटने वाले वाहनों व जाने वाले वाहनों को एनएच 707ए टिहरी बाई पास रोड से भेजा जा रहा है, जिस कारण आने वाले व जाने वाले वाहनों के संकरे मार्ग पर वाहनों के क्रास न होने से जाम लग रहा है, अगर बस या टेंपो आ गया तो जाम और भी बढ जाता है। इस मार्ग पर सुबह से ही तीन से चार किमी का जाम लगा रहा जो दिन भर चलता रहा जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहीं हाल लाइब्रेरी से किंक्रेग तक दो किमी से अधिक का जाम लगा रहा, मोतीलाल नेहरू मार्ग, या अकादमी मार्ग सभी जगह जाम की स्थिति बनी रही।

More Stories
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सीएचसी रायपुर का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा
पर्यावरण मित्रों के काम बंद करने से शहर में लगे कूड़े के ढेर
युवक खाई में गिरा, गंभीर रूप से घायल