मसूरी, । न्यायालय जे0एम0 मसूरी से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में कोवताली मसूरी पुलिस टीम ने वा0सं0 68/2025 ,69/2025 धारा-138 एनआई एक्ट में फरार चल रहे वांछित वारंटी सतीश पुत्र अमर सिंह नि0 6/1 सिल्ला पोस्ट ऑफिस सरोना जनपद देहरादून उम्र-28 को पिक्चर पैलेस बैरियर के पास से गिरफ्तार किया गया जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वांरटी अभियुक्त का नाम सतीश पुत्र अमर सिंह नि0 6/1 सिल्ला पोस्ट ऑफिस सरोना जनपद देहरादून उम्र-28 है। पुलिस टीम में अ0उ0नि0 गोपाल सिंह चैहान व कांस्टेबल अमित डबराल थे।
फरार चल रहा वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

More Stories
यूट्यूब चैनल की आड़ में ठगी का धंधा, तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को किया समर्पित
अस्पताल में भर्ती होने पर भी पीआरडी जवानों को मिलेगा मानदेयः रेखा आर्या