कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर किया धरना-प्रदर्शन
मसूरी, । शहर कांग्रेस ने नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, बढ़ती बेरोजगारी एवं युवाओं के उत्पीड़न के विरोध में शहीद स्थल पर धरना दिया व प्रदर्शन किया। इस मौके पर राष्ट्रपति को भेजे गये ज्ञापन में अवगत कराया गया कि देश में विगत वर्षों से लगातार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, नीट, एवं भर्ती परीक्षाओं में बरती जा रही अनियमितताओं के लगातार आ रहे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की गयी। मांग की गयी कि रोजगार सृजन की ठोस एवं प्रभावी नीति लागू की जाय, भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित एवं जबावदेह बनाया जाय, व देश के करोड़ो छात्रों की भावनाओं को ध्यान में रखकर इस गंभीर विषय पर आवश्यक हस्तक्षेप किया जाय।
इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस के आहवान पर धरना प्रदर्शन व ज्ञापन दिया जा रहा है, जिसमें पेपर लीक, भर्ती परीक्षओं में 22 लाख से अधिक छात्रों का भविष्य बर्बाद किया गया टीईटी का पेपर लीक होने पर राष्ट्रपति शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें साथ ही परीक्षा कराने वाली संस्था के खिलाफ भी कडी कार्रवाई की जाय। प्रदेश पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार परीक्षाओं को लीक कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड कर रही है कई छात्रों ने सोसाइट किया है। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान के कार्य काल में हो रहे है, जिससे बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है, आत्महत्या कर रहे है जिस देश में युवाओं के कंधे पर आगे बढ कर विकसित राष्ट्र बनना है ऐसे में पेपर लीक होने पर देश कहां जायेगा, इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह, पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, नागेद्र उनियाल, सुदेश सैनी, महिमानंद, राजीव रावत, प्रिंस पंवार, केडी नौटियाल, भगवान सिंह धनाई, जिला पंचायत सदस्य विरेंद्र पुंडीर, महेश चंद, संजय टम्टा, एजाज अहमद पूर्व सभासद दर्शन रावत, आदि मौजूद रहे।

More Stories
नगर पालिका को बम से उड़ाने का धमकी भरा मेल आने पर पालिका की सुरक्षा बढ़ाई गई
पर्यटक व स्थानीय लोग घंटांे फंस रहे जाम में