मसूरी में बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, पर्यटकों ने उठाया मौसम का आनंद

मसूरी में बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, पर्यटकों ने उठाया मौसम का आनंद

मसूरी, पर्यटन नगरी में बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। विगत दिनों से मौसम में उमस हो रही थी व मसूरी में भी लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था। लेकिन बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया व पर्यटकों ने मौसम का जमकर आनंद लिया।
पर्यटन नगरी में भी इस बार बारिश न होने से उमस होने लगी थी जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी हालंाकि मैदानी क्षेत्र से आये लोगों को यह मौसम सुहाना लग रहा थाए लेकिन स्थानीय लोगों को उमस के कारण परेशानी हो रही थी व लोग बारिश का इंतजार कर रहे थेए हालंाकि देहरादून में गत दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है लेकिन मसूरी में बारिश नहीं हो रही थी। लेकिन आज सुबह से ही मौसम खराब रहा व पूरा शहर घने कोहरे की चपेट में रहा व दोपहर के बाद अचानक जमकर बारिश शुरू हो गयी जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली व उमस में कमी आयी व हल्की ठंड का अहसास हुआ। पर्यटन सीजन के चलते इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी में हैं जिन्होंने बारिश का जमकर आनंद लिया व यहां के खुशगवार मौसम के बीच बारिश रूकने पर मालरोड पर जाकर आनंद लिया। बारिश करीब एक घंटा रही व उसके बाद बारिश हल्की हो गयी लेकिन उसके बावजूद पर्यटक मालरोड पर छाता व बरसाती लेकर घूमते रहे। महाराष्ट्र से आये पर्यटक सुधीरकर ने कहा कि मसूरी का मौसम बहुत अच्छा हैए वहीं बारिश के बाद ठंड लग रही हैए ऐसा मौसम तो हमारे यहा जाड़ों में भी नहीं होता। पंजाब से आये पर्यटक सुखविंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में इन दिनों भारी गर्मी पड़ रही हैए वह हर साल मसूरी आते हैए व यहां का मौसम यहां खींच लाता हैए प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही यहंा की आबोहवा बहुत भाती है जिसका पूरा आनंद लेकर जाते हैं।