कार के ऊपर अचानक मलबा गिराए बाल.बाल बचे कार सवार
पौड़ी । गुरूवार को पौड़ी में एक बड़ा हादसा होते.होते टला है। सतपुली.पौड़ी मार्ग पर एक कार पर अचानक मलबा आ गिरा। गनीमत रही कि कार सवारों 6 लोगों की जान बच गई। जिन्हें एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी के थलीसैंण से एक परिवार कार पर सवार होकर दिल्ली जा रहा था। तभी सतपुली.पौड़ी मोटर मार्ग पर अचानक पहाड़ी से कार पर मलबा और पत्थर आ गिरे। जिससे कार सवारों में चीख पुकार मच गई। पत्थरों से कार के शीशे टूट गए तो पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जबकिए अंदर सवार लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए।
बताया जा रहा है कि कार में एक ही परिवार के सदस्य सवार थे। जो थैलीसैंण से दिल्ली जा रहे थे। इनमें संपत्ति देवी ;उम्र 68 वर्षद्धए दिलबर सिंह ;उम्र 46 वर्षद्धए ओजस नेगी ;उम्र 8 वर्षद्ध प्रशांत नेगी ;उम्र 13 वर्षद्धए करिश्मा नेगी ;उम्र 36 वर्षद्ध और वाहन चालक शामिल थे। जो हादसे में बाल.बाल बच गए। वहींए हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली से सब इंस्पेक्टर सावर सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जहां स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर वाहन में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका चुनौती बनी रहीए लेकिन एसडीआरएफ की टीम ने पूरी सतर्कता एवं दक्षता के साथ राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम दिया।

More Stories
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़, 4 लोग गिरफ्तार
सूबे के स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउट
दुष्यंत गौतम और अजय कुमार के विरोध में राजपुर रोड पर जाम लगाया