बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित, सड़क पर पेड़ गिरने से कुछ देर बाधित रहा यातायात
मसूरी, आमसूरी में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया वहीं मसूरी घूमने आये पर्यटकों को होटलों में ही रहने पर मजबूर होना पड़ा। भारी बारिश के कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा वहीं प्रदेश सरकार के बारिश को देखते हुए स्कूल बंद कर दिए गये वहीं जन जन की सरकार जन जन के द्वार योजना के तहत राधाकृष्ण मंदिर में लगने वाला बहु उददेशीय शिविर भी स्थगित करना पडा। बारिश के कारण गत रात्रि को एक बड़ा पेड महाराजा अग्रसेन चैक के समीप गिर गया जिससे यातायात बाधित हो गया सूचना पर वन विभाग, पुलिस व फायर सर्विस के लोगों ने पेड को काट कर यातायात सुचारू किया। इस दौरान रोड के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी थी। यह तो गनीमत रही कि यह हादसा दिन में नही हुआ वरना यहां पर वाहन भी खडे होते है व पटरी भी लगायी जाती है। पेड के गिरने से एक वाहन व तीन स्कूटियां क्षतिग्रस्त होने से बच गयी वहीं पटरी वालों का सामान दब गया।

More Stories
कफलानी के निकट पहाड़ी दरकने से सड़क पर आए बोल्डर, बाधित हुआ यातायात
मसूरी में बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, पर्यटकों ने उठाया मौसम का आनंद
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर किया धरना-प्रदर्शन