बारिश के कारण सड़कों पर बने गड्ढे बन रहे दुर्घटना का कारण

बारिश के कारण सड़कों पर बने गड्ढे बन रहे दुर्घटना का कारण

मसूरी, आजखबर। पर्यटन नगरी में लगातार हो रही बारिश के कारण जहां जन जीवन प्रभावित हो रहा है वहीं सड़कों पर पडे़ गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन गये है। लेकिन इस ओर नगर पालिका का ध्यान नहीं जा रहा है, जबकि मसूरी की अधिकाशं रोड़ो पर पहले से ही गढढे है व बारिश के बाद और अधिक गढढे बन गये है जिस पर चलना किसी जोखिम से कम नहीं है।
पर्यटन नगरी में बारिश के चलते रोड़ो की हालात लगातार खराब हो रही है। वहीं मुख्य मार्ग पर भी गढढे बन गये है जिसके कारण वाहनों खास कर दुपहिया वाहनों के हर समय दुर्घटना का खतरा बढ गया है, वहीं पैदल चलने वालों को भी हर समय खतरा पैदा हो गया है। लंढौर रोड पर गुरूद्वारा चैक सहित घटंाघर से पिक्चर पैलेस तक कई गढढे बन गये है हालंाकि विगत दिनों पालिका ने गढऐ भरवाये थे लेकिन बारिश के बाद पुनः गढढे हो गये वहीं मसूरी के अन्य मार्गों पर भी गढढे बने है। मैसानिक लॉज से किंक्रेग जाने वाले मुख्य मार्ग पर भी कई जगह गढढे होने से हर समय वाहनों के दुर्घटना का खतरा बढ गया है चालक गढढो को बचाने के लिए रॉग साइड चले जाते है जिस कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, वहीं पिक्चर पैलेस से मैसानिक लॉज जाने वाले मार्ग पर भी गढढे बने है। यही ंहाल अन्य मार्गों का भी है। लेकिन नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। सबसे अधिक खतरा पैदल चलने वालों को है जिनका पैर जरा ली लापरवाही से गढढे में गिरने से चोटिल होने का खतरा बना रहता है वहंी कई बार तो अचानक वाहनों के आ जाने से पानी के छींटे लोगों के कपड़ो को खराब कर देत है, नगर पालिका को बरसात में विशेष ध्यान देकर गढढों को भरवाना चाहिए ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।