आज कल्चर डिपार्टमेंट ऑडिटोरियम, हरिद्वार बाईपास, देहरादून में ह्यूमैनिटी सोशल ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक श्री रजत कुमार द्वारा संस्था के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह एवं सामाजिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

देहरादून। आज कल्चर डिपार्टमेंट ऑडिटोरियम, हरिद्वार बाईपास, देहरादून में ह्यूमैनिटी सोशल ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक श्री रजत कुमार द्वारा संस्था के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह एवं सामाजिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी राज्य मंत्री श्रीमती मधु भट्ट, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री आर्यन देव उनियाल तथा टिहरी लोकसभा सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व सैनिक श्री विनोद खंडूरी ने भी अपने संबोधन में संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की तथा समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को एक मंच पर लाकर उनका सम्मान करना, आपसी समन्वय एवं सहयोग को बढ़ावा देना तथा समाज सेवा की भावना को और अधिक सशक्त बनाना था।

इस गरिमामय आयोजन में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, समाजसेवियों एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित अतिथियों एवं समाजसेवियों के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई।

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण उत्तराखंड के लोकप्रिय लोकगायक, संगीतकार एवं गीतकार श्री सौरव मैठाणी की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति रही, जिन्होंने अपने मधुर गीतों से उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे सभागार को उत्साह एवं सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, समाजसेवियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा के संकल्प के साथ किया गया।