उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान सक्रिय, दिल्ली में राहुल गांधी-खड़गे के साथ गणेश गोदियाल की बैठक

उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान सक्रिय, दिल्ली में राहुल गांधी-खड़गे के साथ गणेश गोदियाल की अहम बैठक

नई दिल्ली: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को लेकर कांग्रेस हाईकमान भी सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज नई दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे। बैठक के दौरान उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

चुनाव जीतने का लक्ष्य स्पष्ट: गणेश गोदियाल

बैठक के बाद गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान पूरी तरह गंभीर है। पार्टी का लक्ष्य चुनाव जीतना है।

उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन से पार्टी और अधिक मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ेगी चुनावी हलचल

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस की इस बैठक को संगठनात्मक और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब पार्टी की आगे की रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों पर नजर रहेगी।