बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के युवकों की बाइक पर गिरे पत्थर, खाई में गिरने से दोनों की मौत
देहरादून, बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के दो युवकों की बाइक पर बोल्डर गिर गया। इस दौरान दोनों युवक खाई में गिर गए और दोनों की जान चली गई।
घटना शाम करीब छह बजे की है। दोनों युवक सचिन कुमार (30) पुत्र सोमप्रकाश ग्राम संदली थाना जटलाना जिला यमुनानगर हरियाणा और रवि कुमार (26) पुत्र कवरपाल कस्बा व थाना जटलाना जिला यमुनानगर हरियाणा की बाइक पर टैया पुल पास अचानक पत्थर गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को बाइक हाईवे पर गिरी मिली। वहीं युवक खाई में गिरे हुए थे। रेस्क्यू अभियान चलाकर पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

More Stories
देहरादून में मतदाता पुनरीक्षण को लेकर डीएम की अहम बैठक, 15 सितंबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन
-मुख्यमंत्री धामी ने टनल के अंदर जाकर बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश