सुरकंडा मंदिर जबरखेत में हुआ मां की प्रतिमा का पूजन
मसूरी, गंगा दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में मॉं सुरकंडा मंदिर जबरखेत में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां सुरकंडा मंदिर जबरखेत में जाकर दर्शन किए व प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर के मुख्य पुजारी संजीत लेखवार ने प्रातः गणेश पूजन किया व उसके बाद सर्वदेवों की पूजा की। वहीं मां सुरकंडा की प्रतिमा का पूजन व स्नान करा श्रृंगार किया गया व हवन तथा आरती के बाद धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ व इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं मंदिर में भजन कीर्तन भी किया गया। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, विजय बिंदवाल, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, सीता पंवार, आशु जैन, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद, सभासद विशाल खरोला, विजय बुटोला, चिंतामणि थपलियाल, अभिलाष, सपना शर्मा, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता सुरकंडा के दर्शन किए व परिवार की खुशहाली की कामना की।

More Stories
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
मुख्यमंत्री पहुंचे आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे, टीएचडीसी टनल हादसे पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान के दिए निर्देश
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने सीबीसी के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी