ऋषिकेश, रविवार अल सुबह कौडियाला के पास गलत दिशा की ओर आ रही एक कार रोडवेज की बस से टकरा गयी। इस हादसे में कई लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब पांच बजे की है। बस कौडियाला से होते हुए गोपेश्वर जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान गलत दिशा से कार आई जिसके कारण दोनों वाहन आपस में टकरा गए। जिससे मौके पर चीखपुकार मच गयी। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहंुची पुलिस टीम ने कार में सवार दो घायल यात्रियों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं।

More Stories
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़, 4 लोग गिरफ्तार
दुष्यंत गौतम और अजय कुमार के विरोध में राजपुर रोड पर जाम लगाया
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सीएचसी रायपुर का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा