दूरदर्शन केंद्र देहरादून में हिन्दी पखवाड़े का हुआ उद्घाटन, आयोजित हो रहीं विभिन्न प्रतियोगिताएँ
सेवानिवृत आईपीएस और हिंदी के वरिष्ठ लेखक सतीश कुमार शुक्ला ने किया हिंदी पखवाड़े का उद्घाटन
देहरादून। आकाशवाणी एवं दूरदर्षन केन्द्र देहरादून में सोमवार को हिन्दी पखवाड़े का औपचारिक उद्घाटन सम्पन्न हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डी.आई.जी सतीश कुमार शुक्ला थे। दूरदर्षन केन्द्र देहरादून के उपनिदेशक अभियांत्रिकी कुलभूषण कुमार ने पुष्प गुच्छ भेंटकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अपने स्वागत उद्बोधन में कुलभूषण कुमार ने कहा कि हिन्दी का शब्द भण्डार अत्यन्त समृद्ध है और स्थानीय शब्दों के प्रयोग से हिन्दी और अधिक समृद्ध होगी। आकाशवाणी के वरिश्ठ उद्घोषक विनय ध्यानी ने कहा हिन्दी स्वाधीनता आंदोलन की महत्तवपूर्ण कड़ी रही है। वन्देमातरम् जैसे सूत्र वाक्य इस संघर्ष के आधारशिला थे और देशवासियों को जोड़ने में इसने महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई। दूरदर्शन केन्द्र देहरादून के कार्यक्रम प्रमुख अनिल भारती ने बताया कि इस पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। दिनांक 26.09.2025 को पखवाडे़ का विधिवत समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा।
मुख्य अतिथि सतीष कुमार शुक्ला ने कहा कि हिन्दी को लेकर हमें आत्मगौरव का अहसास होना चाहिए। हिन्दी सामर्थयवान भाषा है और इसका किसी अन्य भाषा से कोई तुलना नहीं हो सकती। सोशल मीडिया में हिन्दी के बढ़ते प्रयोग को लेकर उन्होने कहा कि शुद्धवर्तनी और व्याकरण को सजगता से ध्यान रखना चाहिए। सहायक निदेशक अभियात्रिकी टी.पी.डिमरी ने अंत में धन्यावाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पी.आई.बी के मीडिया अधिकारी अनिल दत्त शर्मा , आकशवाणी के ए.डी.ई भूपाल सिंह, दूरदर्शन के कुलवंत मल्होत्रा, सुशील अंथवाल, अरुण ग्रोवर, राजू मारवाह, पवन चैहान सहायक अभियंता विवेक अग्रवाल,, विनय ध्यानी, सतीश कुमार, नवीन जोशी, सुनील कुमार शर्मा और पवन गोयल आदि उपस्थित थे।
FacebookMastodonEmailShare

More Stories
मुख्यमंत्री ने किया देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ
आईआईटी रुड़की में पीएनजी सुविधा के प्रथम चरण का उद्घाटन
रामनवमी पर मुख्यमंत्री आवास में सीएम ने किया कन्या पूजन