पर्यावरण मित्रों के काम बंद करने से शहर में लगे कूड़े के ढेर
मसूरी, पर्यटन नगरी मसूरी में विगत मध्य रात्रि को दो पक्षों में हुए विवाद के बाद बाल्मीकि समाज ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो दिनों तक कार्य बहिष्कार किया, जिसके कारण पूरे शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर लग गये व कई स्थानों पर जहां गीला कूड़ा था वहां पर दुर्गन्ध आने से लोगों को परेशानियां होने लगी थी। इन दिनों पर्यटन सीजन चलने के कारण शहर में गंदगी होने से गलत संदेश जाने लगा जिस पर मामले को बढता देख पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया जिसके बाद नगर पालिका पर्यावरण मित्र काम पर लौट आये व शहर को दोपहर बाद साफ करना शुरू कर दिया गया।

More Stories
सेंट जॉर्ज कॉलेज हेरिटेज कप जैकी फुटबॉल में खेतवाला, एलन, यूनाइटेड व मेनोराइट ने जीते मुकाबले
अभाविप ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
बारिश के कारण सड़कों पर बने गड्ढे बन रहे दुर्घटना का कारण