राज्य मंत्रिपरिषद का विस्तार, राज्यपाल ने पांच नए मंत्रियों को दिलाई शपथ
देहरादून, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिपरिषद के नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने विधायक खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा एवं राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, गणेश जोशी एवं सौरभ बहुगुणा, सांसद महेन्द्र भट्ट और नरेश बंसल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन द्वारा किया गया।

More Stories
देहरादून में मतदाता पुनरीक्षण को लेकर डीएम की अहम बैठक, 15 सितंबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों का शिक्षा मंत्री आवास कूच, कनक चौक पर पुलिस ने रोका
देहरादून में रसोई गैस सिलेंडरों में घटतौली का खुलासा, 26 में 4 सिलेंडरों से निकली मिली गैस