दो वाहनों की टक्कर के बाद हाईवे पर लगा जाम,
हरिद्वार, शहर के श्यामपुर थाना क्षेत्र में दो ट्राला वाहनों के बीच टक्कर होने से दोनों वाहन बीच सड़क पर ही पलट गए। हादसे के कारण हाईवे पर पूरी तरह से जाम लग गया। जिस जगह पर दुर्घटना हुई वहां पर एलिफेंट कॉरिडोर का काम चल रहा है और मार्ग काफी संकरा है। जिस कारण एक्सीडेंट होने के बाद मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया और ट्रैफिक का आवगमन पूरी तरह से ठप हो गया।
एसपी सिटी पंकज गैरोला के मुताबिक, देर रात दो ट्राला वाहनों में रसियाबढ़ में टक्कर हुई थी, जिसके बाद से रास्ता बंद हो गया था। घटना जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बुधवार सुबह दोनों वाहनों को हाईवे से हटाया और ट्रैफिक को शुरू कराया। अब हाईवे पर ट्रैफिक सुचारू है। एसपी सिटी ने बताया कि घटना रात लगभग 2 बजे की है। घटना के बाद पुलिस ने यातायात डायवर्ट कर दिया था। फिलहाल अब हाईवे पर ट्रैफिक सुचारू है।

More Stories
धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार
8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ‘-वोट बचाओ’ अभियान चलाने की घोषणा
बारिश से कई मार्ग क्षतिग्रस्त, गंगोत्री नेशनल पार्क में ट्रेकिंग पर लगी रोक