टिहरी, गंगा में बह रही दो महिलाओं को पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर बचा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस समय लगभग साढे तीन बजे एक परिवार कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल से नीम बीच/पांडव पत्थर के पास गंगा स्नान करने आया था। गंगा स्नान करते हुए एक महिला का पैर फिसलने के कारण दूसरी महिला उसे बचाने गई। जिसे वह गंगा के तेज बहाव में बहने लगी तथा घबराकर शोर मचाने लगी। उक्त महिलाओं को बहता हुआ देखकर नीम बीच पर नियुक्त 40 वाहिनी हरिद्वार/आपदा राहत दल के कर्मचारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त बहने वाली महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। परिवार के सदस्यों के द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद किया गया। रेस्क्यू किये गए महिलाओं का नाम प्रीति रावत पुत्री पदम सिंह रावत निवासी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल, सुनीता देवी पत्नी पुत्री पदम सिंह रावत निवासी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल बताया।
गंगा में बह रही दो महिलाओं को पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर बचाया

More Stories
दयारा बुग्याल में खेली गई दूध, दही और मक्खन की होली, अंढूड़ी बटर फेस्टिवल में उमड़ा जनसैलाब
देहरादून में मतदाता पुनरीक्षण को लेकर डीएम की अहम बैठक, 15 सितंबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
-मुख्यमंत्री धामी ने टनल के अंदर जाकर बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश