Rudrapur news: मौसेरे मामा ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, जिला मुख्यालय रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाले मौसेरे मामा पर अपनी 13 साल की भांजी को हवस का शिकार बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही कर रही है।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में पीड़िता पिता ने आरोप लगाया था कि बीते दिनों वह अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल गए थे। इस दौरान उसकी दो नाबालिग बेटी भी साथ में अस्पताल आई थी। पत्नी के उपचार के दौरान बेटियों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पिता ने अपनी दोनों नाबालिग पुत्रियों को उनकी मौसी के घर में सुरक्षित छोड़ दिया था।
आरोप है कि 9 जून की रात को 13 वर्षीय बड़ी बेटी अपनी छोटी बहन के साथ ऊपर वाले कमरे में सो रही थी। इसी दौरान पीड़िता का मौसेरा मामा जिसकी उम्र करीब 30 साल है, उसने नाबालिग का मुंह दबाया और फिर मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता को धमकी भी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वो उसे जान से मार देगा। 11 जून को पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पिता को देते हुए आपबीती बताई, जिसके बाद पिता ने आरोपी के खिलाफ ट्रांजिट कैंप में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाही की मांग की। घटना के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर भाग गया था, जिसके बाद शनिवार को टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

More Stories
दयारा बुग्याल में खेली गई दूध, दही और मक्खन की होली, अंढूड़ी बटर फेस्टिवल में उमड़ा जनसैलाब
देहरादून में मतदाता पुनरीक्षण को लेकर डीएम की अहम बैठक, 15 सितंबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
देहरादून में रसोई गैस सिलेंडरों में घटतौली का खुलासा, 26 में 4 सिलेंडरों से निकली मिली गैस