रामनगर, मंगलवार की सुबह चिल्किया मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्विफ्ट डिजायर कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग दिल्ली से अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया जा रहे थे। कार सवार सभी चौखुटिया निवासी विक्रम सिंह के पिता के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, विक्रम सिंह ने अपने परिवार के लिए दिल्ली से स्विफ्ट डिजायर कार बुक की थी,कार में उनके साथ उनकी बहन सुनीता और रिश्तेदार जगत सिंह भी सवार थे। दुर्घटना में कार चालक नरेंद्र सिंह, निवासी गैरसैंण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, गंभीर रूप से घायल विक्रम सिंह, सुनीता और जगत सिंह को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More Stories
बारिश से कई मार्ग क्षतिग्रस्त, गंगोत्री नेशनल पार्क में ट्रेकिंग पर लगी रोक
बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले पिता की हत्या मामले में दो भाई गिरफ्तार
अल्मोड़ा में तीन सप्ताह से दहशत फैला रही मादा गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस